मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान समारोह
जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
A polished visual wall with event photos and YouTube video highlights. Tap any item to view it cleanly.
मेधावी सम्मान से लेकर AI कार्यशाला, पत्रकार सम्मान और कवि सम्मेलन तक सजा हरदोई का मंच।
जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गूगल न्यूज इनिशिएटिव एवं वाइब्रेंट न्यूज के सहयोग से एआई जागरूकता संगोष्ठी एवं प्रमाणीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. निमिष कपूर ने एआई तकनीक, डिजिटल पत्रकारिता और तथ्य सत्यापन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी।
वरिष्ठ पत्रकार स्व. अखिलेश सिंह की पुण्य स्मृति में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं समर्पित पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन के साहित्यिक सत्र में ख्यातिलब्ध कवियों सतीश मधुप (मैनपुरी), विपिन मलीहाबादी, मंजुल मयंक मिश्र एवं राम शब्द बेनूर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना, हास्य-व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों को स्वर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पीके वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अलका गुप्ता, अनुराधा मिश्रा एवं निरमा देवी की उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।
उत्कर्ष-2026 ने एक ही मंच पर शिक्षा, आधुनिक तकनीक, जिम्मेदार पत्रकारिता और साहित्यिक अभिव्यक्ति को जोड़ते हुए सामाजिक एवं बौद्धिक जागरूकता का संदेश दिया।